एनर्जी के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 09:42

एनर्जी से भरे हुए हैं ये 5 नेचुरल ड्रिंक :-

​जलजीरा-

गर्मियों में अक्सर प्यास बुझाने के लिए लोग जलजीरा पीते हैं, जिसके बाद बहुत रिफ्रेशिंग फील होता है। इसे पीने से आपका पाचन ठीक रहता है। इसमें मौजूद सामग्री आपके पेट की समस्याओं का इलाज करने के लिए जानी जाती है। गर्मी के दिनों में अगर शरीर का तापमान बढ़ जाए, तो जलजीरा पीने से शरीर की गर्मी दूर हो जाती है। यह न केवल आपका वजन कम करता है बल्कि पाचन तंत्र को भी ठीक रखने में मददगार है।

​गन्ने का रस-

गर्मी के दिनों में गन्ने का जूस न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन आयरन और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व हैं, जो इसे एक अच्छा एनर्जी ड्रिंक बनाते हैं। जब कभी आपका गला सूख रहा हो या आप थकावट महसूस कर रहे हों, तो गन्ने का जूस पीने के बाद थकावट एकदम से दूर हो जाएगी और आप अच्छा फील करने लगेंगे।

​नारियल पानी-

नारियल पानी एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर ड्रिंक है। इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है। स्वास्थ के लिहाज से नारियल पानी बहुत अच्छा विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन , विटामिन सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पोटेशियम की मात्रा 10 गुना ज्यादा और कैलोरी की मात्रा न के बराबर होती है। अच्छी बात ये है कि इसके सेवन से डायबिटीज की समस्या को भी काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। प्राकृतिक तौर पर इस मीठे पेय को पीने के बाद न केवल आपकी प्यास बुझेगी, बल्कि आप तरोताजा भी महसूस करेंगे।

​कोम्बुचा-

अगर आप प्यास लगने पर ठंडे ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, तो इसकी जगह कोम्बुचा पी सकते हैं। कोम्बुचा एक फर्मेंटेड टी है। इसमें ब्लैक टी को फंगस की मदद से फर्मेंट किया जाता है। एक बार फर्मेंट होने के बाद आप इसमें मनचाहे इंग्रीडिएंट्स मिलाकर इसे पी सकते हैं।

ग्रीन टी और ब्लैक टी की तरह यह भी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन बी, ग्लुकुरोनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं। लेकिन कोम्बुचा अपने प्रोबायोटिक बैक्टीरिया और एसिटिक एसिड के लिए सबसे अच्छी तरह से जानी जाती हैं। इसे पीने के बाद आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

​सत्तू-

सत्तू का सेवन ज्यादातर लोग गर्मी से निजात पाने के लिए करते हैं। इसे पीने से न केवल शरीर को ठंडक मिलती है, बल्कि यह एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर भी है। इसे गरीबों का प्रोटीन भी कहा जाता है। सत्तू आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम से भरपूर है, लेकिन इसमें सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है। इसे पीने के बाद आप तुरंत ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info